PSEB 10th Result 2024: घोषित हुए पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, अदिति ने किया टॉप, 97.24 प्रतिशत गया रिजल्ट

Pseb, Punjab Class 10 result declared on pseb.ac.in (PSEB 10th 2024 रिजल्ट घोषित): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड दसवीं के छात्र यहां दिए डायरेक्ट लिंक से इन रिजल्ट्स को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 97.24 प्रतिशत रिजल्ट गया है।

Pseb exam class 10 result declared in Hindi (PSEB 10th रिजल्ट 2024 घोषित): बड़ी खबर! पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आखिरकार 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2024 को PSEB official Website pseb.ac.in पर जारी किया गया है। हालांकि उम्मीदवार या छात्र timesnowhindi.com/education से भी पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 परिणाम देख सकते हैं। पंजाब बोर्ड के छात्र यहां दिए डायरेक्ट लिंक से इन रिजल्ट्स को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

pseb 10th result declared

घोषित हुए पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

97.24 प्रतिशत गया है रिजल्ट, अदिति ने किया टॉप

इस बार पंजाब बोर्ड का रिजल्ट 97.24 गया है। पंजाब बोर्ड ने कल 17 अप्रेल को ही रिजल्ट जारी करने की जानकारी दे दी थी। PSEB 10th Result 2024 को आज दोपहर 1 बजे घोषित किया गया। इस बार 10वीं रिजल्ट में अदिति ने टॉप किया है। ध्यान रहे, लिंक कल से एक्टिव होगा। पहले ही बता दिया गया था कि रिजल्ट लिंक को 19 अप्रेल को जारी किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हुआ पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट - Punjab Board 10th Result 2024

पंजाब बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और अन्य विवरण भी दिए गए।

End of Feed