Punjab And Haryana High Court Safai Sewak, Mali Final Result 2026 Released: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट सफाई सेवक और माली की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज यानी 18 अक्टूबर को सफाई सेवक और माली के पदों पर भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 167 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सफाई सेवक के 75 पद माली के 92 पद शामिल हैं।
ऐसे चेक करें पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट सफाई सेवक और माली का फाइनल रिजल्ट
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया गया है। यहां इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन हुआ था। वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Punjab And Haryana High Court Safai Sewak, Mali Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले highcourtchd.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर High Court Punjab And Haryana Safai Sewak And Mali Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
