Pune School Closed Today: बारिश का रेड अलर्ट! आज 6 जुलाई को बंद रहेंगे पुणे के सरकारी और प्राइवेट स्कूल

Pune School Closed Today: महाराष्ट्र के पुणे जिले में भारी बारिश का कहर जारी है। इसे देखने हुए जिला प्रशासन ने पुणे के स्कूलों में आज यानी 6 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा ठाणे, पालघर, लोनावला और नवी मुंबई समेत कई जगहों पर स्कूलों में अवकाश है।

Pune School Closed Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 6 जुलाई को महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बारिश का रेड अलर्ट जारी (Pune School Closed) किया है। यहां कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी (Pune School Closed News) गई है। इसे देखते हुए पुणे के कलेक्टर जितेंद्र दूदी ने सोमवार को शहर और जिले के ग्रामीण इलाकों के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। आदेश के अनुसार, बहुत ज्यादा बारिश की संभावना और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी आंगनवाड़ी और सभी माध्यमों के प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूल भी बंद रहेंगे।

Pune School Closed Today, School Closed In Pune, Maharashtra

Pune School Closed Today: पुणे में आज 6 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल

School Closed In Pune: स्कूल स्टाफ को आना होगा विद्यालय

आदेश में कहा गया है कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। हालांकि सभी हेडमास्टर, टीचर व नॉन-टीचिंग स्टाफ को रेगुलर ऑफिस के समय में मौजूद रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के अनुसार आपदा प्रबंधन से जुड़े काम करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। बता दें यहां पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने रविवार रात से तेज़ रूप ले लिया है। तेज बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भरने लगा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

End of Feed