PSTET Answer Key 2023, PSTET Paper I and II Provisional Answer Key 2023: पीएसटीईटी आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। पंजाब स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च और ट्रेनिंग की ओर से पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET 2023) की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पीएसटीईटी आंसर-की (PSTET Answer Key 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
PSTET 2023
PSTET Exam 2023: मार्च में हुई परीक्षा
पीएसटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 एग्जाम का आयोजन 12 मार्च को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की उत्तर कुंजी आज जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 6 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
How to download PSTET Answer Key 2023
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीएसटीईटी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी पीएसटीईटी आंसर-की 2023 पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
PSTET Exam 2023: शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता
पीएसटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। इस साल इस परीक्षा के लिए 18 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
