JEE Main 2023, JEE Main Session 2 Admit Card 2023: जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card 2023) जारी कर दिया गया है।। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड (JEE Main 2023 Admit Card) डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
JEE Main Session 2 Exam Date 2023: जेईई मेन एग्जाम डेट
एनटीए की ओर से जईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल, 8 अप्रैल, 10 अप्रैल,11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के लगभग 330 शहरों और विदेश के 15 शहरों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा में इस साल लगभग 9.4 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
JEE Main Session 2 Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
एनटीए की ओर से जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप पहले जारी कर दी गई थी। आज एनटीए ने सेशन 2 एग्जाम का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइठ पर इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download JEE Main Session 2 Admit Card 2023
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर सेशन 2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Session 2 Exam 2023: यहां करें संपर्क
जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में यदि कोई भी समस्या हो तो अभ्यर्थी 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा jeemain@nta.nic.in पर भी लिख सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
