एजुकेशन

SSC CGL 2023 Notification: जारी हुआ एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 3, 2023, 10:05 PM IST

SSC CGL Notification 2023: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल परीक्षा का नोटिफिकेशन आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी ssc.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

SSC CGL Notification 2023

Photo : iStock

SSC CGL 2023, SSC CGL Notification 2023: एसएससी सीजीएल भर्ती का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम का नोटिफिकेशन आज यानी 3 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का लिए 3 मई 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आज से ही शुरू हो चुकी है।

SSC CGL Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न विभागों में 7500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के आधार पर होगा। टियर 1 परीक्षा का आयोजन जुलाई में आयोजित किए जाने की संभावना है। वहीं, टियर 2 एग्जाम की डेट तय समय के अंदर सूचित की जाएगी।

SSC CGL Tier I Exam 2023: ऐसी होगी टियर 1 परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और इंग्लिश कंप्रीहेंशन से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंको की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

SSC CGL Notification 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 32 साल है। ध्यान रहे कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास बैचलर्स की डिग्री भी होनी चाहिए। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

SSC CGL Application 2023: इतना देना होगा शुल्क

एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए अभ्यर्थी 3 अप्रैल से 3 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article