एजुकेशन

PSPCL Punjab Assistant Lineman Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन में 3000 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलक्शन प्रोसेस

PSPCL Punjab Assistant Lineman Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3000 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

Punjab Assistant Lineman Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर में लाइनमैन के 3000 पदों पर निकली वैकेंसी

PSPCL Punjab Assistant Lineman Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: पंजाब में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती (Punjab Assistant Lineman Recruitment 2026) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3000 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Punjab Assistant Lineman Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 अप्रैल को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई 2026 है।

यहां अभ्यर्थियों का सेलेक्शन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियो को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। यहां आप पीएसपीसीएल के असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Punjab Assistant Lineman Recruitment: पंजाब असिस्टेंट लाइनमैन के लिए क्वालिफिकेशन

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास एनसीवीटी या एससीवीटी से इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में आईआईटी सर्टिफिकेट अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष अनिवार्य है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Punjab Assistant Lineman Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले pspcl.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026 Apply online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Punjab Assistant Lineman Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

यहां आवदेन करने के लिए एप्लीकेशन फीस की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1416 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति और दिव्यांगजनों के लिए आवेदन शुल्क 885 रुपये है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article