PSEB, Punjab Board Result 2023: जारी हुआ पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट, punjab.indiaresults.com लिंक तुरंत करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 6, 2023, 04:27 PM IST

PSEB, Punjab Board Result 2023 Download: पंजाब एजुकेशन बोर्ड यानी पीएसईबी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट punjab.indiaresults.com और pseb.ac.in की मदद से परिणाम के लिंक को जारी कर दिया गया है जोकि एक्टिव होने वाला है। यहां पर पंजाब बोर्ड रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स और पीएसईबी के रिजल्ट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक को देखा जा सकता है।

PSEB, Punjab Board Result 2023 Download Link: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, PSEB कक्षा 5वीं रिजल्ट 2023 रिजल्ट को घोषित कर दिया गया है। पंजाब बोर्ड की ओर से 6 अप्रैल, 2023 को आज कक्षा 5वीं का रिजल्ट 2023 घोषित किया गया है। आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की भी घोषणा की गई थी कि परिणाम और स्कोरकार्ड की चेक करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट - pseb.ac.in पर शाम 5 बजे एक्टिव किया जाएगा।

PSEB Punjab Board Class 5 Result 2023 Download

PSEB, पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2023

पंजाब बोर्ड ने 27 फरवरी से 6 मार्च, 2023 तक PSEB 5वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। PSEB 5वीं परीक्षा शुरू में 16 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली थी, लेकिन G-20 समिट इवेंट के कारण। PSEB ने राज्य भर में 20 मार्च से 22 मार्च, 2023 तक कक्षा 5 के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की थीं।

End of Feed