How to check PSEB, Punjab Board Class 5th Result on SMS: पीएसईबी यानी पंजाब स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से दोपहर 2:30 बजे कक्षा 5वीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। पंजाब बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट एसएमएस की मदद से भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को कक्षा 5वीं के लिए PB05 टाइप कर नंबर 56767650 पर भेजना होगा।
पंजाब बोर्ड, PSEB बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट लगातार व्यापक मूल्यांकन (CCE) के आधार पर घोषित किया जाएगा। इससे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं और 10वीं के नतीजे घोषित किए थे।
How to check PSEB, Punjab Board Result: पीएसईबी कक्षा 5वीं रिजल्ट कैसे करें चेक
स्टेप 1: ऊपर बताई गई पंजाब बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: डाउनलोड रिजल्ट लिंक के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद रेजिमेंटेशन नंबर या रोल नंबर को दर्ज करें।
स्टेप 4: पंजाब बोर्ड कक्षा 5 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए सेव कर लें।
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं के छात्रों को इस बार ग्रेड दिया जाएगा ना कि परिणाम के लिए अंक जारी किए जाएंगे। जूम प्लेटफॉर्म पर मीटिंग खत्म होते ही रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने पूरे अंक हासिल किए हैं। मनसा जिले की जसप्रीत कौर ने 500 में से 500 अंक लाकर टॉप किया। मनसा जिले की छात्रा नवदीप कौर ने भी 500 में से 500 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। फरीदकोट की गुरनूर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन में से दो टॉपर पंजाब के सरकारी स्कूलों से हैं।
