एजुकेशन

UPSC Admit Card 2023: जारी हुए यूपीएससी परीक्षा के एडमिट कार्ड, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 6, 2023, 01:32 PM IST

UPSC Admit Card 2023: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के तहत साक्षात्कार राउंड के लिए एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण के लिए चरण 3 के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in से यूपीएससी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपीएससी परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड

Union Public Service Commission, UPSC ने यूपीएससी सिविल सेवा साक्षात्कार दौर के लिए यूपीएससी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने इन एडमिट कार्ड को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी एडमिट कार्ड 2023 को यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी एडमिट कार्ड 2023 व्यक्तित्व परीक्षण के लिए चरण 3 के लिए जारी किया गया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा व्यक्तित्व परीक्षण का चरण 3 अप्रैल 24 से शुरू होगा।

उम्मीदवार सिविल सेवा साक्षात्कार दौर के लिए अपना यूपीएससी प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है - Important Notice – Civil Services Mains Examination 2022
  • एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें, आपका यूपीएससी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा।
UPSC Civil Services 2023 Hall Ticket

UPSC Civil Services 2023

कितने लोग होंगे यूपीएससी 2023 साक्षात्कार में शामिल

यूपीएससी कुल 582 उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का दौर आयोजित करेगा। UPSC पहले ही चरण 1 में 1,026 उम्मीदवारों और चरण 2 में 918 उम्मीदवारों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण आयोजित कर चुका है। इस बार तीसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स 2022 के उम्मीदवारों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण 30 जनवरी, 2023 को शुरू हुआ था। यूपीएससी ने आगे बताया कि इंटरव्यू राउंड के लिए ई-एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article