PSEB Punjab Board Exams 2024: जारी हुई पंजाब बोर्ड 5वीं, 8वीं 10वीं और 12वीं एग्जाम डेट शीट, जानें कब होगी परीक्षा

PSEB Punjab Board Exams 2024, PSEB Class 5th 8th 10th & 12th Date Sheet 2024: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पंजाब बोर्ड डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

PSEB Punjab Board Exams 2024, PSEB Class 5th 8th 10th & 12th Date Sheet 2024: पंजाब बोर्ड डेट शीट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर डेट शीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पंजाब बोर्ड डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

PSEB Punjab Board Exams 2024

PSEB Punjab Board Exams 2024

PSEB 10th 12th Exam Date 2024: पंजाब बोर्ड एग्जाम डेट

बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक किया जाएगा। जबकि, 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च तक होगी। पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है।

End of Feed