PSEB 8th Result 2023 Date: इस तारीख तक जारी हो सकता है पंजाब की आठवीं परीक्षा का रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 26, 2023, 03:52 PM IST

Punjab Board, PSEB Class 8th Result 2023 Date and Time: PSEB 8वीं कक्षा का परिणाम 2023 इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। पीएसईबी कक्षा 8वीं का परिणाम लिंक पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। देखें रिपोर्ट के अनुसार किस दिन तक इन रिजल्ट को जारी किया जा सकता है।

PSEB Class 8th Result 2023 Date and Time: Punjab School Education Board PSEB 8th Result 2023 की घोषणा कभी भी की जा सकती है। PSEB 8वीं कक्षा का परिणाम 2023 इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर PSEB 8वीं रिजल्ट 2023 तारीख की घोषणा नहीं की है। रिपोर्टों के अनुसार, PSEB 8वीं का परिणाम 1 मई तक जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

PSEB 8th Result 2023

पंजाब की आठवीं परीक्षा का रिजल्ट (image source - pixabay)

एक बार PSEB 8th Result 2023 जारी होने के बाद, पीएसईबी कक्षा 8वीं का परिणाम लिंक पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।

End of Feed