एजुकेशन

UP Board Results College Admissions: यूपी बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी, छात्रों के लिए खुला कॉलेज एडमिशन का रास्ता

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 26, 2023, 07:54 PM IST

UP Board Results 2023 Admissions in Colleges Open: यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम 2023 को घोषित कर दिया गया हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर यूपीएमएसपी का परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP बोर्ड रिजल्ट 2023

UP Board Class 10th and 12th Results 2023: यूपीएमएसपी यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बीते दिन 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 को घोषित कर दिया गया है। इसके लिए जो उम्मीदवार यूपीएमएसपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in की मदद से जाकर देख सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक upresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा।

अब यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद यूपी बोर्ड के उम्मीदवार अपने परिणाम की मददे आगे की पढ़ाई को लेकर एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। खास तौर पर यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों को इसलिए परिणाम का बेसब्री से इंतजार था ताकि वह परिणाम के बाद आगे अपने करियर की दिशा मे आगे बढ़ सकें। कई सारे सरकारी कॉलेजों में सीधे यूपी बोर्ड रिजल्ट के अंकों के आधार पर भी एडमिशन दिया जाता है।

छात्र अपनी इच्छा के अनुसार बीए. बीकॉम या बीएससी के लिए एडमिशन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा कुछ इंजीनियरिंग कॉलेज जेईई एंट्रेस एग्जाम से, कुछ कॉलेज अपने खुद के एग्जाम जबकि कई अन्य बोर्ड परीक्षा रिजल्ट से एडमिशन देते हैं। इसके अलावा जो छात्र कुछ विषयों के अंदर न्यूनतम स्कोर लाने में असफल रहे हैं, वह स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद ही आगे की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे।

UP Board 10th, 12th Results 2023: ऐसे चेक करें UPMSP का रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

- UPMSP रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

- होम पेज पर उपलब्ध UP Board 10th, 12th Results 2023 लिंक पर क्लिक करें.

- जरूरी विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

- आपका यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

- अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।

- यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

इस साल, 58,85,745 उम्मीदवारों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र और 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र शामिल थे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक कक्षा 10 के लिए और 16 फरवरी से 4 मार्च तक कक्षा 12 के लिए आयोजित की गई थी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article