Bar Council of India, BCI AIBE 17 Result 2023 जारी करने का तैयार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एआईबीई 17वीं परीक्षा का रिजल्ट कल 27 अप्रेल को जारी किया जा सकता है। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexamination.com पर अपने अखिल भारतीय बार परीक्षा परिणाम की जांच कर सकेंगे।
कैसे तैयार होगा एआईबीई XVII परिणाम
बीसीआई ने अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी (Revised Answer Key) पहले ही जारी कर दी है। इस आंसर की में परिषद ने दो प्रश्नों को छोड़ दिया है। इसलिए, बीसीआई अब 98 अंकों के आधार पर एआईबीई XVII परिणाम संकलित करेगा।
इस लिंक से देखें AIBE 17 Result 2023
एआईबीई परिणाम (AIBE 17 Result 2023) घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexamination.com पर देख सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने एआईबीई परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि और मांगी गई अन्य जानकारी का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
देखें पास होने के लिए चाहिए कितने अंक
परीक्षा को पास करने के लिए, सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 98 में से 40% अंक प्राप्त करने होंगे। एआईबीई परिणाम में अर्हता प्राप्त करने के लिए एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 98 में से कुल 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
कब हुई थी AIBE 17वीं परीक्षा
एआईबीई परीक्षा 5 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए कुल 1,73,586 Advocates ने पंजीकरण कराया था। इसमें से लगभग 1,71,402 उम्मीदवार एआईबीई 2023 परीक्षा में शामिल हुए थे। उसी के परिणाम बहुत जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
