PSEB 8th Class Result 2026 OUT: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, 96.51% बच्चे पास, तमन्ना 600 में से 600 अंक लाकर बनी टॉपर

PSEB 8th Class Result 2026 Check Online: पंजाब बोर्ड ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने इन रिजल्ट की घोषणा अचानक से की। इन रिजल्ट में 96.51% बच्चे पास हुए

PSEB 8th Class Result 2026 Link Check Online (PSEB 8ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦਾ ਨਤੀਜਾ 2026): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज, 10 अप्रैल 2026 को अचानक से कक्षा 8वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसी साथ उन सभी छात्रों का इंतजार खत्म हो गया जो PSEB 8th Class Result 2026 Roll Number से देखना चाह रहे थे। इस साल, 10,422 स्कूलों से कुल 262,966 छात्र 8वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 253,789 छात्र उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.51% रहा। फरीदकोट की तमन्ना ने 600 में से 600 अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया।

pseb 8th result out

पंजाब बोर्ड ने जारी किया कक्षा 8वीं का रिजल्ट, 96.51% रहा पास पर्सेंटेज

परिणामों पर चर्चा करते हुए, चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा, "इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं पहले की तुलना में अधिक सख्ती और पारदर्शिता के साथ आयोजित की गईं। (Punjab Board 8th Result 2026) भविष्य की बोर्ड परीक्षाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए, प्रश्न पत्रों की गुणवत्ता में सुधार करने और पाठ्यक्रम में आवश्यक सुधार लाने के प्रयास किए जाएंगे।"

End of Feed