IGNOU June TEE 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2026 टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया है। आवेदन की अंतिम तिथि केवल ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कोर्स के छात्रों के लिए है। जो छात्र अभी तक टर्म एंड 2026 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएं है वह इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
क्या है इग्नू टर्म एंड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन?
IGNOU June Term End 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है। बता दें कि उम्मीदवार अब 26 अप्रैल तक बिना लेट फीस के आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक है।
कितनी है टर्म एंड परीक्षा की लेट फीस
इग्नू जून टर्म एंड 2026 परीक्षा के लिए लेट फीस 1100 रुपये है। 26 अप्रैल के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों 1100 रुपये की लेट फीस के साथ आवेदन करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।

IGNOU June TEE 2026
फॉर्म भरने के लिए यह काम करना है जरूरी?
इग्नू जून टर्म एंड 2026 की हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को असाइनमेंट समय से जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही बता दें कि फॉर्म जमा करने के बाद परीक्षा केंद्र में बदलाव करने का कोई ऑप्शन नहीं है। जहां विकल्प उपलब्ध होंगे छात्र की परीक्षा वहीं होगी। इसलिए छात्र आवेदन के दौरान ध्यान से अपने परीक्षा केंद्रों का चुनाव करें।
कैसे करें भरें जून टर्म एंड परीक्षा का फॉर्म?
- IGNOU जून टर्म एंड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना है।
- 10 अंकों के एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड का प्रयोग कर लॉगिन करना है।
- उसके बाद कोर्स कोड अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
- अब जिन विषयों की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा देनी है उनका चयन करना है।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क पे करने के बाद उसकी रसीद और फॉर्म को पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट भी लें।
छात्रों को बता दें कि टर्म एंड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
