PhD Fellowship 2025 in IIIT Delhi: पीएचडी स्कॉलर्स के लिए राहत की खबर सामने आई है। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT दिल्ली) के पीएचडी स्टूडेंट्स के लिए फेलोशिप को बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके अलावा छात्रों को लैपटॉप समेत कई सुविधाएं भी मिलेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि IIIT दिल्ली के पीएचडी स्कॉलर्स को क्या-क्या मिलेगा।
पीएचडी स्टूडेंट्स के फेलोशिप
IIIT Delhi PhD Fellowship: पीएचडी फेलोशिप में बदलाव
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT-दिल्ली) ने अपने पीएचडी फेलोशिप कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। संस्थान ने अपनी पीएचडी फेलोशिप को 37,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। यह निर्णय देश और दुनिया के शोधकर्ताओं को आकर्षित करने और भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।
PhD Students के लिए अन्य लाभ
पैसों के वृद्धि के साथ, शोधकर्ताओं को हर एक प्रकार की रिसर्च आवश्यकताओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला यात्राओं के लिए 1.5 लाख तक की सहायता सम्मेलनों और कार्यशालाओं के लिए 2.5 लाख तक की सहायता प्रति वर्ष 20,000 रुपये का अनुसंधान अनुदान 50,000 रुपये का लैपटॉप अनुदान दिया जाएगा।
पीएचडी उम्मीदवारों को विश्व स्तर के प्रयोगशालाओं और उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग संसथान तक पहुंच मिलेगी। यह कदम अनेक विभाग मार्गदर्शन के साथ अंतःविषय और उद्योग-संचालित अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की दिशा में है।
IIIT दिल्ली के निदेशक ने क्या कहा?
IIIT दिल्ली के निदेशक रंजन बोस ने कहा, "बढ़ी हुई पीएचडी फ़ेलोशिप हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को आकर्षित करना, उद्योग-प्रासंगिक अनुसंधान को बढ़ावा देना और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में सार्थक योगदान देना है।"
आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
IIIT दिल्ली ने इस फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक शोधकर्ताओं को पीएचडी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह कदम देश के सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ताओं को आकर्षित करेगा और भारतीय शैक्षणिक और नवाचार क्षेत्र को भी मजबूती प्रदान करेगा।
