PGI 2025-26: स्कूल शिक्षा परफॉर्मेंस में चंडीगढ़ सबसे आगे, जानें स्कूल शिक्षा रिपोर्ट कार्ड में दिल्ली-पंजाब को मिला कौन-सा स्थान

PGI 2025-26: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पीजीआई रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का नाम है। आइए जानते हैं दिल्ली, पंजाब को कौन-सा स्थान मिला है।

PGI 2025-26: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक 2025-26 (Performance Grading Index - PGI) रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार की रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली शिक्षा के बेहतरीन प्रदर्शन के मामले में चंडीगढ़ ने देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब, केरल, दिल्ली और केंद्र-शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। इस सूचकांक की सबसे खास बात यह है कि यह राज्यों को पारंपरिक नंबर-1 या नंबर-2 जैसी कोई सीधी रैंक देने के बजाय, उन्हें उनके स्कोर के आधार पर अलग-अलग परफॉर्मेंस ग्रेड में बांटता है। मूल्यांकन का यह नया तरीका बेहद संतुलित और रचनात्मक माना जाता है, क्योंकि इससे समान प्रदर्शन करने वाले कई राज्य एक ही बैंड में जगह पाते हैं।

PGI

PGI 2025-26 (Photo - Canva)

किन आधारों पर तैयार होता है पीआईजी इंडेक्स?

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय इस सूचकांक को दो मुख्य श्रेणियों के तहत आने वाले 70 अलग-अलग संकेतकों के आधार पर तैयार करता है। ये दो श्रेणियां हैं—'परिणाम' और 'शासन एवं प्रबंधन'। इसके तहत मुख्य रूप से स्कूल शिक्षा के इन 6 क्षेत्रों का बारीकी से आकलन किया जाता है:

End of Feed