सिविल सर्विस एग्जाम के लिये छोड़ दिया घर, दो बच्चों की मां ने अफसर बन पाया मुकाम

​Arti Gupta PCS: मम्मी-मम्मी देखो.... आपका फोटो छपा है। सोचिये ये शब्द कितने खूबसूरत होंगे उस मां के लिये, जिसने अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ अफसर बनने का सपना भी पूरा किया। एक ऐसी महिला, जो इस सपने का पीछा करते-करते परिवार से दूर आ गईं मगर उनकी तैयारियों में कोई कमी नहीं रही। वाकई आरती गुप्ता उन सभी लोगों के लिये एक मिसाल हैं, जो मुसीबतों से लड़ते हुए ऊंचा उड़ने का ख्वाब रखते हैं।

PCS Officer Success Story: अगर हौसले बुलंद हो तो मुश्किल से मुश्किल राह भी आसान बन जाती है। इस बात को साबित कर दिखाया उस महिला ने, जिसकी न सिर्फ कम उम्र में शादी हो गई, बल्कि बेहद जल्दी ही परिवार संभालने की जिम्मेदारी उसके सिर पर आ गई। हम बात कर रहे हैं देश के सबसे बड़े जिले उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी आरती गुप्ता की। आज आरती उस मुकाम पर हैं, जहां उनके परिवार के अलावा पूरे समाज को उनपर गर्व महसूस होता है। वे एक बेटी, एक बहू होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए अपने सपने का पीछा करती रहीं और आखिरकार एक दिन ऐसा भी आया, जब वे अपने मुकाम को हासिल करने में कामयाब भी हो गईं।

PCS Officer Arti Gupta (Photo: Instagram- Arti Gupta)

PCS Officer Arti Gupta (Photo: Instagram- Arti Gupta)

साइकिल चलाकर जाती थीं स्कूल

मम्मी-मम्मी देखो... आपका फोटो छपा है। सोचिये ये शब्द कितने खूबसूरत होंगे उस मां के लिये, जो अपने सपनों का पीछा तब तक करती रहीं, जब तक कि उन्होंने उसे पूरा नहीं कर लिया। उस मां के लिये जिसने अपने परिवार और अपने सपने दोनों को साथ लेते हुए मंजिल तक पहुंचने का सफर तय किया। रायबरेली के छोटे से कस्बे मुंशीगंज से आने वाली साधारण सी लड़की आरती की ये कहानी है, जिसकी सारी पढ़ाई सरकारी हिंदी मीडियम स्कूल से हुई। स्कूल भी घर से पांच किलोमीटर दूर था, जहां का सफर तय करने के लिये वो रोज साइकिल चलाया करती थीं।

End of Feed