Patna School Time Changed Today: पटना में दिसंबर का महीना आते ही ठंड भी अच्छी खासी होने लगी है। ऐसे में स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए पटना के शिक्षा जिला अधिकारी ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग को बदलने का आदेश जारी किया है। बच्चों के स्वास्थ्य पर असर ना पड़े, इसलिये ये फैसला लिया गया है। बिहार में बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह के समय स्कूली बच्चों को आने-जाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते ये बदलाव किए गए हैं।
Bihar primary School time table 2025
Patna School Time changed पटना में स्कूलों के समय में बदलाव
बताते चलें कि अब राजधानी पटना में स्कूलों की पहली क्लास सुबह 8 बजे से पहले नहीं लगेगी। बल्कि ये थोड़ी देरी से शुरू होगी। सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के संचालकों को आदेश की प्रति भेजकर इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। यहां सुबह और शाम में ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान भी गिरने लगा है। ऐसे में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ही स्कूलों की टाइमिंग बदलने का ये फैसला लिया गया है।
बिहार में कड़ाके की ठंड शुरू Bihar Weather Update
बताते चलें कि बिहार में दिसंबर के महीने के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे पहुंच चुका है। सुबह शाम की हवाओं में कड़कड़ाती ठंड का अहसास होने लगा है। तेज हवा और कोहरा इतना घना है कि लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह के समय स्कूली बच्चों को आने-जाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते ये बदलाव किए गए हैं।
राजधानी पटना की बात करें तो यहां पर सिर्फ ठंड ही नहीं बढ़ रही है, बल्कि हवा की गुणवत्ता भी खराब होती जा रही है। यहां एयर क्वालिटी 300 के पार पहुंच गया है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।
