एजुकेशन

Patna High Court Recruitment 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के 48 पदों के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें क्या मांगी है योग्यता

Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के 48 पदों को भरने के लिए हाल ही में जो विज्ञप्ति जारी की थी, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Image

Patna High Court Recruitment 2026

Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के 48 पदों को भरने के लिए हाल ही में जो विज्ञप्ति जारी की थी, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और कंप्यूटर स्किल्स के साथ टाइपिंग में अच्छे हैं, तो आपके लिए ये शानदार अवसर हो सकता है। (Patna High Court Vacancy 2026) इस लेख में महत्वपूर्ण तिथियों के साथ आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

पटना हाई कोर्ट ने Computer Operator–cum–Typist पदों को भरने के लिए जो आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था, उसे आप इस लिंक से चेक कर सकते हैं।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 17 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 16 मई 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
परीक्षा तिथि: बाद में घोषित होगी
एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी होगा
रिजल्ट: जल्द अपडेट किया जाएगा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • UR / BC / EBC / EWS: 1100 रुपये
  • SC / ST: 550 रुपये

Age Limit (आयु सीमा)

आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु (श्रेणी अनुसार) जैसे:
  • UR/EWS (पुरुष): 37 वर्ष
  • UR/EWS/BC/EBC (महिला): 40 वर्ष
  • BC/EBC (पुरुष): 40 वर्ष
  • SC/ST (पुरुष/महिला): 42 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना जरूरी
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट

Typing Skill (टाइपिंग योग्यता)

  • इंग्लिश टाइपिंग: 40 शब्द प्रति मिनट
  • हिंदी टाइपिंग: 30 शब्द प्रति मिनट
यह स्किल इस भर्ती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Patna High Court Recruitment 2026

Patna High Court Recruitment 2026

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

हालांकि विस्तृत चयन प्रक्रिया नोटिफिकेशन में है, लेकिन सामान्यतः इसमें शामिल हो सकते हैं:

  • लिखित परीक्षा
  • कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन

How to Apply (आवेदन कैसे करें)

Patna High Court Recruitment 2026 Official Website पर जाएं (Apply Online Direct Link)

  • Recruitment सेक्शन में जाएं
  • Computer Operator-Typist भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  • फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस जमा करें और फाइनल सबमिट करें।

पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट नोट करें - patnahighcourt.gov.in ! अन्य जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article