Paraguay में विदेशी छात्रों के लिए क्या हैं वीजा नियम? जानें प्रवेश प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य अहम डिटेल्स

अगर आप Paraguay से पढ़ाई करने का मन बना रहे हैं तो वहां एडमिशन लेने के साथ आपके लिए वीजा नियमों के बारे में जानना जरूरी है। क्योंकि बिना वीजा के वहां जाकर पढ़ाई नहीं की जा सकती।

Paraguay Study Visa Rules: हाल के वर्षों में दक्षिण अमेरिकी देश पैराग्वे (Paraguay) उच्च शिक्षा और किफायती पढ़ाई के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच तेजी से एक नया और लोकप्रिय विकल्प बनकर उभर रहा है। विशेष रूप से यहां मेडिकल (एमबीबीएस) और अन्य तकनीकी कोर्स के लिए दुनियाभर से छात्र आते हैं। यदि आप भी पैराग्वे के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई करने का मन बना रहे हैं, तो वहां के संस्थानों में एडमिशन की जानकारी एकत्रित करने के साथ आपके लिए वहां के छात्र वीजा (Student Visa) नियमों, जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है।

Paraguay Visa Rules for Students

Paraguay में विदेशी छात्रों के लिए क्या है वीजा नियम (Photo - AI/Newsroom Verified)

पैराग्वे छात्र वीजा

पैराग्वे में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के पास वैध छात्र वीजा या रेजिडेंट परमिट होना अनिवार्य है। वीजा प्रक्रिया शुरू करने की सबसे पहली शर्त यह है कि आपका दाखिला पैराग्वे के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज में पक्का होना चाहिए। बता दें कि यहां का शैक्षणिक सत्र आमतौर पर मार्च महीने से शुरू होता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सत्र शुरू होने से कुछ महीने पहले ही वीजा के लिए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

End of Feed