ONGC Director Recruitment 2024: केंद्र सरकार के अधीन आने वाली महारत्न कंपनी ओएनजीसी में नौकरी पाने का शानदार मौका है। Oil and Natural Gas कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी की तरफ से AEE और जियोफिजिसिस्ट जैसे पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 25 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
ONGC में नौकरी पाने का मौका
Oil and Natural Gas कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नई वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इस वैकेंसी के लिए 6 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए तरीके को फॉलो करें।
ONGC Recruitment में कैसे करें आवेदन
स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं।
स्टेप 2: उम्मीदवार होमपेज पर सम्बंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब उम्मीदवार अगले पेज पर आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इसके बाद सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
स्टेप 5: अब उम्मीदवार जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6: फिर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
स्टेप 7: आवेदन के बाद प्रिंट लेकर रख लें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
ONGC Recruitment पेज की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। इसमें रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इस वैकेंसी के तहत जियोफिजिसिस्ट के 03 पदों और एईई के 23 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट पर आधारित है। इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 60 रुपये से 1 लाख 80 हजार रुपये तक की सैलरी होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
