UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर करने में परेशानी हो रही है तो उनके लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं। एजेंसी के मुताबिक, आवेदन करते समय कमरे में सही रोशनी होना जरूरी है, ताकि कैमरे में उम्मीदवार का चेहरा साफ दिखाई दे।
UGC NET दिसंबर 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
लाइव फोटो कैप्चर करने के लिए अपनाएं ये तरीके
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि फोटो लेते समय चेहरे पर पर्याप्त रोशनी हो और पीछे का बैकग्राउंड साफ हो। कैमरे के फ्रेम में केवल उम्मीदवार का चेहरा दिखाई देना चाहिए। अगर इसके बाद भी समस्या आती है, तो ब्राउजर का कैश क्लियर करें या दूसरे ब्राउजर से फॉर्म खोलें। जरूरत पड़ने पर Incognito Mode का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन फॉर्म दोबारा खोलकर लाइव फोटो कैप्चर करने की कोशिश करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Railway में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए 23 अक्टूबर से आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
UGC NET 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं:
1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरें।
3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा करें।
4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
कितनी लगेगी आवेदन फीस?
| कैटेगरी | आवेदन फीस |
| जनरल/अनारक्षित | 1,150 रुपये |
| जनरल-EWS/OBC-NCL | 600 रुपये |
| SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर | 325 रुपये |
परेशानी होने पर यहां करें संपर्क
आवेदन के दौरान समस्या आने पर उम्मीदवार NTA की हेल्पलाइन 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ugcnet\@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी मदद ली जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें और आवेदन से जुड़े ताजा निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर देखें।
