National Testing Agency (NTA) Joint Entrance Examination, JEE Main 2023 Admit Card आज जारी होने के संकेत मिले हैं। बता दें, रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जेईई हॉल टिकट जनवरी के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा, चूंकि इस महीने का तीसरा हफ्ता चल रहा है, ऐसे में कभी भी एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा एक अन्य कारण भी है, कि आज एनटीए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है, यहां से करें चेक।
NTA जेईई मेंस एडमिट कार्ड 2023
एक बार JEE Main 2023 Admit Card जारी होने के बाद, पंजीकृत उम्मीदवार प्रवेश पत्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
जानें कब है JEE Mains Exam 2023
JEE Mains 2023 Session 1 Exam 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की जाएगा। जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। एक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) - 2023 सत्र 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने से पहले परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगी।
आज जारी होगा एडमिट कार्ड
रुझानों की मानें तो एनटीए परीक्षा शुरू होने से एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, अब चूंकि परीक्षा में आज से 7 दिन बचे हैं, यही कारण है कि आज JEE Main 2023 Admit Card जारी होने की संभावना बढ़ गई है।
कैसे देख सकेंगे JEE (Main) 2023 एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां Candidate Activity नाम के सेक्शन में देखें
- अब JEE Main session 1 admit card डाउनलोड लिंक पर जाएं।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, और प्रिंटआउट ले लें।
देखें लेटेस्ट अपडेट
16 जनवरी 2023 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2023 के फ्री मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया गया। नेशनल टेस्ट अभ्यास ऐप (National Test Abhyas app) के माध्यम से फ्री मॉक टेस्ट का फायदा लिया जा सकता है।
