एजुकेशन

CGSOS Exam 2023: जारी हुई छत्तीसगढ़ बोर्ड ओपेन स्कूल 10वीं और 12वीं की डेटशीट, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 18, 2023, 12:36 PM IST

CGSOS 10th, 12th Date Sheet 2023: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपेन स्कूल बोर्ड एग्जाम डेटशीट का इंटजार खत्म हो चुका है। बोर्ड ने आज यानी 18 जनवरी 2023 को परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CGSOS Date Sheet 2023

Photo : iStock

CGSOS 10th, 12th Date Sheet 2023: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपेन स्कूल बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वी परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की डेटशीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी छत्तीसगढ़ स्टेट ओपेन स्कूल टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

CGSOS 10th, 12th Exam 2023: कब होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 26 मार्च से 2 मई 2023 तक किया जाएगा। जबकि, कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 अप्रैल से 2 मई 2023 तक चलेंगी। छत्तीसगढ़ स्टेट ओपेन स्कूल बोर्ड परीक्षा का आयोजन सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक किया जाएगा। स्टूडेंट्स को परीक्षा हॉल में 8:30 बजे तक बैठना होगा। परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर पढ़ने के लिए दस मिनट का समय भी दिया जाएगा।

Chhattisgarh Board Exam 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने हाल ही में रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए भी परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया था। जिसके अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च 2023 तक होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

How to download CGSOS Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2023

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'समय सारणी हाईस्कूल / हायरसेकंडरी परीक्षा मार्च -अप्रैल 2023' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
CGSOS 10th, 12th Date Sheet 2023 - Direct Link

Board Exam 2023: इस बात का रखें ध्यान

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article