NTA Exam Centres, Observers Application: देश में होने वाली प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) लगातार अपनी एक के बाद एक कदम उठा (NTA Exam Centres Application) रही है। एनटीए अपनी परीक्षा व्यवस्था का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एजेंसी ने देशभर के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य पात्र संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जो संस्थान NTA की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनना चाहते हैं, वे इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 है।
NTA ने मांगे नए एग्जाम सेंटर्स और ऑब्जर्वर के आवेदन
परीक्षा के लिए ऑब्जर्वर भी किए जाएंगे नियुक्त
साथ ही एजेंसी ने परीक्षाओं के संचालन पर नजर रखने के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू किया है। इसके लिए देशभर के सरकारी संस्थानों और कॉलेजों में वर्तमान में कार्यरत या सेवानिवृत्त हो चुके योग्य लोगों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कौन कर सकता है एग्जाम सेंटर के लिए आवेदन
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक संस्थानों के पास राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार जरूरी बुनियादी ढांचा और सुविधाएं होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों के लिए आवश्यक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, पात्रता की शर्तों और अन्य जरूरी जानकारियों की पूरी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक संस्थान और संगठन ऑफिशियल वेबसाइट eoi.nta.gov.in, nta.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
NTA Exam Centres Application: Check Notification
NTA Exam Observer Application: Check Notification
ऑब्जर्वर के लिए कौन कर सकता आवेदन
एनटीए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक चयनित ऑब्जर्वर को एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के दौरान जिम्मेदारी दी जाएगी। ये परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और पेन-एंड-पेपर टेस्ट (PPT) दोनों माध्यमों से आयोजित की जाती हैं। इसके लिए देशभर के सरकारी संस्थानों और सरकारी कॉलेजों में वर्तमान में काम कर रहे कर्मचारी और वहां से सेवानिवृत्त हो चुके योग्य व्यक्ति ऑब्जर्वर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑब्जर्वर के लिए कहां कर सकते हैं आवेदन
ऑब्जर्वर के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट observermanagement.nta.gov.in व nta.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
