JEE Main Result 2026 Out: जारी हो गया जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEE Main Paper 2 Result 2026 Out: जेईई मेंस सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट 2026 की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। NTA ने जेईई मेंस पेपर 2 रिजल्ट आधिकारिक वेबासइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Paper 2 Result 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेंस सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सेशन पेपर 2 (B.Arch./B.planning) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और साथ ही साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड (JEE Main paper 2 Scorecard 2026 Download) कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का आसान चरण और डायरेक्ट लिंक उम्मीदवारों के लिए आर्टिकल में नीचे दिया गया है।

JEE Main Result 2026 Out

NTA ने जारी किया जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट

JEE Main Paper 2 Result Download: कितने उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

जेईई मेन में पेपर 2 का आयोजन B.Arch./B.planning कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। इसके स्कोर के आधार पर उम्मीदवार विभिन्न संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। बता दें कि इस साल जेईई मेंस सेशन 1 पेपर 2 बीआर्क के लिए 64,786 उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया था, जिसमें से केवल 45,452 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। वहीं बी, प्लानिंग के लिए 32,366 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से केवल 21,067 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

End of Feed