NTA CUET PG Exam City Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी (CUET PG 2026) परीक्षा की सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वह एनटीए की वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीयूईटी पीजी एग्जाम 2026 सिटी सिल्प में उम्मीदवार को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिलती है, ताकि वह परीक्षा से पहले एक बाद उसका दौरा कर सकें और परीक्षा के दिन यात्रा करने में उसे किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े।
सीयूईटी पीजी 2026 सिटी सिल्प जारी (Photo- Canva)
NTA CUET PG Exam 2026: किस दिन होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा
सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। ग्रेजुएशन की अंतिम परीक्षा देने वाले उम्मीदवार या ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस साल सीयूईटी पीजी एग्जाम 2026 का आयोजन एनटीए द्वारा 6 मार्च से 27 मार्च के बीच देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करीब 44 शिफ्ट में किया जाएगा। बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा अवधि कुल 90 मिनट की होगी। कंप्यूटर आधारित इस टेस्ट को उम्मीदवारों को 90 मिनट में पूरा करना होगा।
NTA CUET PG Exam City Slip 2026 कैसे करें डाउनलोड
- सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज दी गई कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां दिए गए एडवांस सिटी इंटीमेशन फॉर सीयूईटी पीजी 2026 शेड्यूल पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगिन डिटेल दर्ज करनी है।
- अब, आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी सिल्प आ जाएगी।
- सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा सिटी सिल्प का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट लें।
कब आएगा सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड
सीयूईटी पीजी परीक्षा 6 मार्च से शुरू होने वाली है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड (CUET PG 2026 Admit Card) 28 फरवरी या 1 मार्च तक जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
