CMAT 2026 Answer Key: एनटीए ने जारी की सीमैट की फाइनल आंसर की, आज शाम तक आ सकता है, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CMAT 2026 Answer Key: NTA ने CMAT 2026 की फाइनल आंसर की पर जारी कर दी है। उम्मीदवार cmat.nta.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट और स्कोरकार्ड भी जल्द जारी किया जाएगा।

CMAT 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2026 की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। CMAT 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार cmat.nta.nic.in से आंसर की पीडीएफ (CMAT 2026 Answer Key PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बीते दिनों एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति प्राप्त करने के बाद अब फाइनल आंसर की जारी की गई है। आंसर की के आने के बाद अब उम्मीदवारों को CMAT 2026 Result का इंतजार है।

CMAT 2026

एनटीए ने जारी की सीमैट की फाइनल आंसर की

कब आएगा CMAT 2026 रिजल्ट

NTA द्वारा CMAT 2026 की फाइनल आंसर की जारी करने के बाद अब 25 जनवरी को 2026 को आयोजित हुई परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि CMAT 2026 परीक्षा में 53,453 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार, रिजल्ट आज कभी भी जारी हो सकता है। उम्मीद की जा रही है का रिजल्ट शाम में 7 से 9 के बीच जारी हो सकता है।

End of Feed