शक्ल भी एक, परसेंटाइल भी एक, जुड़वां भाइयों ने JEE Main में किया कमाल
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Feb 17, 2026, 06:15 PM IST
JEE(Main)-2026 Session 1: भुवनेश्वर के जुड़वां भाई महरूफ और मसरूर अहमद खान को JEE-Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा समेत कई परीक्षाओं में एक जैसे नंबर मिले हैं। महरूफ और मसरूर ने बताया कि उनकी तैयारी का तरीका बहुत ही सीधा था 'साथ पढ़ो और साथ बढ़ो'।
Image (x.com/ANI)
JEE(Main)-2026 Session 1: भुवनेश्वर के जुड़वां भाई महरूफ और मसरूर अहमद खान को JEE-Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा समेत कई परीक्षाओं में एक जैसे नंबर मिले हैं। महरूफ और मसरूर ने बताया कि उनकी तैयारी का तरीका बहुत ही सीधा था 'साथ पढ़ो और साथ बढ़ो'। 10वीं क्लास के बाद से ही दोनों भाई कोटा में हैं। दोनों एक ही समय पर पढ़ने बैठते थे और एक ही शेड्यूल फॉलो करते थे।
JEE(Main)-2026 [Session-I] – Paper-I (B.E/B.Tech) कल 16 फरवरी को की गई। इन नतीजों में भुवनेश्वर के रहने वाले महरूफ और मसरूर अहमद खान नाम के दो जुड़वा भाइयों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों भाइयों ने परीक्षा में ऐसा शानदार प्रदर्शन किया, कि JEE Main 2026 Session 1 में दोनों के परसेंटाइल भी एक जैसे आए।
'साथ पढ़ो और साथ बढ़ो' का लगाया फार्मूला
दोनों भाइयों ने तैयारी के लिए कमाल का फॉर्मूला लगाया - 'साथ पढ़ो और साथ बढ़ो'। महरूफ और मसरूर ने बताया कि उनकी तैयारी एक ही फॉर्मूला था 'साथ पढ़ो और साथ बढ़ो'। ये दोनों भाई 10वीं क्लास के बाद से ही कोटा में तैयारी कर रहे हैं। मसरूर के मुताबिक, वे दोनों एक ही समय पर पढ़ने बैठते थे और एक ही शेड्यूल फॉलो करते थे।
Read Also: जिन छात्रों ने अभी तक अपना परिणाम नहीं देखा है वे जेईई मेंस 2026 सेशन 1 रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हेल्दी कॉम्पिटिश और मोटिवेशन बनी सफलता की नींव
महरूफ का कहना है, "हम दोनों के बीच हमेशा एक हेल्दी कॉम्पिटिशन रहा। हम साथ में पढ़ते साथ में डाउट क्लियर करते थे। इसके अलावा एक दूसरे को मोटिवेट भी करते थे। शायद यही वजह है कि हमारे नंबर एक जैसे आए हैं"।
