SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट कब आएगा, कैसे करेंगे चेक
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Feb 17, 2026, 06:36 PM IST
SBI Clerk Mains 2025 Sarkari Result Date Expected, Kab Aayega, Kaise Dekhen: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही अपनी SBI क्लर्क मेन्स के रिजल्ट जारी कर सकती है। जो उम्मीदवार 21 नवंबर को जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के मेन्स परीक्षा में शामिल हुए थे, उनका इंतजार जल्द खत्म होने की संभावना है। ये परीक्षा 6,859 से ज्यादा कैंडिडेट की भर्ती के लिए आयोजित कराया गया था।
एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट कब आएगा, कैसे करेंगे चेक
SBI Clerk Mains 2025 Sarkari Result Date Expected, Kab Aayega, Kaise Dekhen: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SBI क्लर्क मेन्स के रिजल्ट जारी कर सकती है। जो कैंडिडेट जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के मेन्स परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए परिणाम sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर से अपना परिणाम देख सकेंगे।
यह एग्जाम 21 नवंबर, 2025 को हुआ था, जिसमें 60,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। इस भर्ती अभियान के जरिये क्लर्क 6,859 पद भरे जाएंगे।
एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट कब तक आएगा? SBI Clerk Mains Result 2025 kab tak aayega
एसबीआई ने खुद से कोई SBI Clerk Mains Result 2025 Date Time or Expected Date नहीं बताई है। लेकिन जारी होने के बाद आप निम्नलिखित तरीके से अपना परिणाम देख सकेंगे।
SBI रिक्रूटमेंट प्रोसेस के मुताबिक, कोई पर्सनैलिटी या इंटरव्यू टेस्ट नहीं होता है। सिर्फ वही कैंडिडेट फाइनल अपॉइंटमेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे जो मेन्स राउंड में क्वालिफाई करेंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम में उनके पर्सनल परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाता है। बैंक अलग-अलग कैटेगरी के लिए कटऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। कैंडिडेट को रिजल्ट घोषित होने पर उसे देखने के लिए अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स तैयार रखने चाहिए।
SBI Clerk Mains Result 2025 26 Kaise Dekhen
कैंडिडेट SBI क्लर्क मेन रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 – ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
स्टेप 2 – अब, होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – इसके बाद, रिक्रूटमेंट ऑफ जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 – रिजल्ट का PDF स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5 – क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करने के लिए अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करें।
SBI Clerk Mains Result 2025 26
जो कैंडिडेट मेन्स एग्जाम में "क्वालिफाई" होंगे, वे लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) देने के लिए एलिजिबल होंगे, जो क्वालिफाइंग होता है। 6,859 क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) पोस्ट के लिए फाइनल सिलेक्शन पूरी तरह से मेन्स एग्जाम में मिले मार्क्स के आधार पर होगा।
