BBA, BCA या बीटेक नहीं, ये है सबसे पसंदीदा यूजी कोर्स, AISHE रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Most preferred UG course: क्या आप जानते हैं कि सबसे पसंदीदा अंडर ग्रेजुएट कोर्स कौन सा है? अगर आप सोच रहे हैं कि बीबीए, बीसीए या बीटेक का नाम है तो आप गलत हैं। ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) में सबसे पसंदीदा कोर्स का खुलासा हुआ है।

Most preferred UG course: क्या आप जानते हैं कि सबसे पसंदीदा अंडर ग्रेजुएट कोर्स कौन सा है? अगर आप सोच रहे हैं कि बीबीए, बीसीए या बीटेक का नाम है तो आप गलत हैं। ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) में सबसे पसंदीदा कोर्स का खुलासा हुआ है।शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2023-24 की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेजुएशन स्तर पर सबसे अधिक छात्रों ने BA कोर्स में दाखिला लिया है, जबकि पोस्टग्रेजुएशन (PG) में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) सबसे लोकप्रिय कोर्स बना हुआ है।

BA सबसे पसंदीदा यूजी कोर्स

BA सबसे पसंदीदा यूजी कोर्स

इंजीनियरिंग, मेडिकल और टेक्निकल कोर्सों पर बढ़ते फोकस के बावजूद भारत में आज भी बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अंडरग्रेजुएट स्तर पर BA में कुल नामांकन का 38.6 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया गया है। इसके बाद बीएससी (BSc) दूसरे स्थान पर है, जिसमें 15.7 प्रतिशत छात्रों ने दाखिला लिया। वहीं बीटेक/बीई (BTech/BE) 12.7 प्रतिशत और बीकॉम (BCom) 12 प्रतिशत नामांकन के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

End of Feed