Noida Winter Vacation: नोएडा में नर्सरी से लेकर 8वीं तक के स्कूल का समय बदला, 10 बजे सुबह से लगेगी कक्षाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 17, 2024, 03:20 PM IST

Noida Winter Vacation: नोएडा में जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूल को खोलने का फैसला तो लिया है, लेकिन उनके समय में बड़ा बदलाव किया है।

Noida Winter Vacation: नोएडा में जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूल को खोलने का फैसला तो लिया है, लेकिन उनके समय में बड़ा बदलाव किया है। जिला अधिकारी की तरफ से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे किया जाना अनिवार्य किया गया है। नए आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Winter Vacation in Noida

Winter Vacation in Noida

गुरुवार 18 जनवरी से खुलने वाले नर्सरी से लेकर 8वें तक के स्‍कूल अब सुबह 10 बजे खुलेंगे। गौतमबुद्ध नगर डीएम की ओर से इस सिलसिले में आदेश जारी किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक बच्चों की 16 जनवरी तक छुट्टी करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में 18 जनवरी 2024 से डीएम के अगले आदेश तक गौतमबुद्ध नगर के बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले सभी बोर्ड के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

End of Feed