Noida School Closed: ठंड और कोहरे की मार, नोएडा में 8वीं तक के स्कूल बंद, जानें कब खुलेंगे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 2, 2024, 09:42 PM IST

Noida School Closed Due To Cold Weather: नोएडा में छह जनवरी तक 8वीं क्लास तक के स्‍कूल बंद करने का आदेश आ गया है गौर हो कि कड़ाके की ठंड के चलते ये फैसला लिया गया है।

Noida School Closed Update:नोएडा में ठंड के मौसम की मार पड़ रही है, जिसका असर आवागमन से लेकर आम आदमी की रोजमर्रा के जीवन पर पड़ रहा है, इस बारे में अब ताजा अपडेट ये है कि नोएडा जिला प्रशासन ने स्कूलों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक बच्चों की छह जनवरी तक छुट्टी(Noida School Closed) करने के आदेश दिए है।

Noida Schools closed

नोएडा में छह जनवरी तक स्‍कूल बंद करने का आदेश आ गया है

गौर हो कि 7 तारीख को संडे है इस कारण सोमवार यानी 8 जनवरी से बच्चे स्कूल जाएंगे, नोएडा के BSA ने स्कूलों को लेटर जारी कर नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।

End of Feed