एजुकेशन

Noida School Closed: प्रदूषण के चलते बंद हुए नोएडा के सभी स्कूल, ऑनलाइन क्लासेस चलाने का निर्देश

Noida School Closed Tomorrow Latest News: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए नोएडा के सभी स्कूलों को कल यानी 26 नवंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। स्कूलों का सिलेबस पूरा करने के लिए अब ऑनलाइन पढ़ाई होगी।

Image

Noida School Closed

Noida School Closed Tomorrow Latest News: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भीषण प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। प्रदूषण की वजह से लोगों को खांसी आर रही और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों को कल यानी 26 नवंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। दरअसल, जिले में प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में स्कूलों में ऑफलाइन की जगह फिलहाल ऑनलाइन पढ़ाई होगी।

Noida School Closed Latest News: ऑनलाइन होगी पढ़ाई

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्कूल बंद के अपने आदेश को 26 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इस आदेश के तहत सभी तरह की क्लासेस बंद रहेगी और केवल ऑनलाइन पढ़ाई होगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार 'क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में जारी गिरावट के कारण प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं मंगलवार, 26 नवंबर 2024 तक बढ़ा दी गई हैं।' छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें।

Noida School Closed.

Noida School Closed.

Delhi NCR School Reopen: सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस दौरान सप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाको में GRAP-4 की पाबंदियां फिलहाल जारी रहेंगी। हालांकि, कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 के तहत स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों की फिजिकल क्लासेस पर लगी पाबंदियों में ढील देने पर विचार करने का निर्देश दिया। दरअसल, फिजिकल क्लासेस बंद होने के कारण कई स्टूडेंट्स मिड-डे मील और दूसरी जरूरी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं, कई परिवारों के पास तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है, जिससे वह ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article