एजुकेशन

JKSSB Constable Admit Card 2024: जारी हुआ जम्मू और कश्मीर पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड

JKSSB Constable Admit Card 2024 Download Link: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JK Constable Admit Card 2024

JKSSB Constable Admit Card 2024 Download Link: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 25 नवंबर को शाम 4 बजे जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जम्मू और कश्मीर कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

JK Police Constable Admit Card 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा

जम्मू और कश्मीर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download JKSSB Constable Admit Card 2024

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: रीट नोटिफिकेशन में हो सकती है देरी, कल शिक्षा विभाग की बैठक के बाद होगा फैसला

JK Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

जम्मू और कश्मीर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से जम्मू और कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के कुल 4002 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article