दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा उद्घाटन के लिए तैयार, जानें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्यों है खास?

Noida International Airport Jewar: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। साल 2017 में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जेवर में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की थी। 28 मार्च 2026 को इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आइये जानते हैं कि गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में बनकर तैयार हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIAL) क्यों और कितना खास है?

Noida International Airport Jewar: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की वेबसाइट के अनुसार, भारत में कुल 487 हवाई अड्डे या हवाई पट्टियां हैं। इनमें से 137 हवाई अड्डों का प्रबंधन एएआई द्वारा किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2021 को दिल्ली के करीब उस एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी जो विश्व के एविएशन सेक्टर में भारत की शक्ति को मजबूत करने का काम करेगा। अब यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार है और 28 मार्च 2026 को इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उत्तर प्रदेश के जेवर में बनकर तैयार हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ना केवल भारत बल्कि एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है।

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्यों है खास?

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्यों है खास?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। साल 2017 में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जेवर में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मई 2018 में इस एयरपोर्ट को बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2021 को नोएडा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी।यूपी के जेवर में नोएडा एयरपोर्ट को बनाने में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 5,845 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस एयरपोर्ट में एक साथ 178 विमान खड़े हो सकेंगे।

End of Feed