NIFTEE Registration 2027 Last Date Extended: फैशन और डिजाइन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां अब आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2026 है। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर व फॉर्म में करेक्शन के लिए लास्ट डेट 20 नवंबर 2026 है।
NIFTEE 2027 Registration Last Date: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
NIFTEE Registration 2027: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि
- ऑनलाइन आवेदन - 24 नवंबर 2026
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन - 29 नवंबर 2026
- आवेदन में सुधार की अवधि - 30 नवंबर से 02 दिसंबर 2026
NIFTEE Registration 2027 Apply Online: ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- सबसे पहले exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NIFTEE 2026 Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NIFTEE Registration 2027: आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए समय
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बढ़ाई गई समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही, आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक जांच लें, क्योंकि ऊपर बताई गई करेक्शन अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन में सुधार का कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत
एनटीए का हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को NIFTEE-2027 के लिए आवेदन करने में परेशानी होती है, तो वह एनटीए हेल्पडेस्क के नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या nift@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।
