NICL Assistant Mains Admit Card 2026 Released: एनआईसीएल असिस्टेंट मेन्स परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NICL Assistant Mains Admit Card) खबर है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in/recruitment पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
NICL Assistant Mains Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें एनआईसीएल असिस्टेंट मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड
कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन
एनआईसीएल के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनुसूचित जाति (SC) के लिए 67 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 36 पद, ओबीसी (OBC) के लिए 104 और ईडब्ल्यूएस के लिए 38 व अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 255 पद आरक्षित हैं।
NICL Assistant Mains Exam Date 2026: कब होगी एनआईसीएल असिस्टेंट मुख्य परीक्षा
बता दें एनआईसीएल असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां 200 मार्क्स के कुल 200 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें रीजनिंग, अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर विषय से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
NICL Assistant Mains Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NICL Assistant Mains Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NICL Assistant Mains Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
एनआईसीएल असिस्टेंट मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम सेंटर का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
