NHAI Internship 2026: नेशनल हाइवे ऑथोरिटी में 2 महीने की पेड इंटर्नशिप, हर महीने मिलेंगे 20 हजार; जल्दी करें आवेदन

NHAI Internship 2026 Apply Online: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में समर इंटर्नशिप 2026 प्रोग्राम की घोषणा की है। दो महीने की इस इंटर्नशिप के लिए 20,000 रुपये स्टाइपेंड प्रति माह दिया जाएगा।

NHAI Internship 2026 Apply Online: इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने समर इंटर्नशिप 2026 प्रोग्राम की घोषणा की है। इस इंटर्नशिप के तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र देश के हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे विशेषज्ञों के साथ सीखने का मौका पाएंगे। ये दो महीने की इंटर्नशिप होगी, जिसके लिए चुने गए योग्य उम्मीदवारों को 20,000 रुपये स्टाइपेंड प्रति माह दिया जाएगा।

NHAI Internship 2026

Summer Internship 2026

यह इंटर्नशिप कुल 2 महीने की अवधि की होगी। इस दौरान छात्रों को केवल थ्योरी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल ज्ञान भी मिलेगा। खास बात यह है कि यह एक पेड इंटर्नशिप है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ऐसे में यह सीखने के साथ कमाई का भी बेहतरीन मौका है।

End of Feed