NEET UG Topper 2026 Kritik Jain AIR 18 Success Story: कड़ी मेहनत, परिवार का साथ और खुद पर भरोसा-यही तीन चीजें किसी भी बड़े सपने को सच कर सकती हैं। इसका बेहतरीन उदाहरण हैं राजस्थान के कोटा के रहने वाले कृतिक जैन, जिन्होंने Re-NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 18 हासिल कर देश के टॉप रैंकर्स में अपनी जगह बनाई। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों को भी प्रेरित किया है।
आज वो देश के टॉप 20 मेडिकल एस्पिरेंट्स में हैं। लेकिन इस कहानी में कोई शॉर्टकट नहीं है। सिर्फ 3 चीजें हैं - मेहनत, परिवार का साथ, और खुद पर भरोसा।"
पढ़ाई करते समय उनके दिमाग में रैंक नहीं थी, वो केवल अपना बेस्ट देना चाहते थे ताकि पेपर वाले दिन पछतावा न महसूस करें। इसलिए उन्होंने अपनी तैयारी में हर संभव कोशिश की, कोई बहाना अपनी तैयारी के बीच नहीं आने दिया।
घर ही था सबसे बड़ा कोचिंग सेंटर
इस सफर में सबसे बड़ा रोल था कृतिक के मम्मी-पापा का। नंबर अच्छे आए तो पीठ थपथपाई। नंबर कम आए तो डांटा नहीं। बस एक लाइन कही - "कोई बात नहीं बेटा, अभी बहुत स्कोप है। लगे रहो।" माता पिता ने कभी कृतिक का मनोबल गिरने नहीं दिया। यही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI तो सुना लेकिन क्वांटम AI क्या है, कैसे बन रहा फ्यूचर का गेमचेंजर, 10 साल बाद चमकाएगा करियर
गिरे भी, पर रुके नहीं
ऐसा नहीं है, तैयारी के दौरान हर टेस्ट में टॉप करते थे। कई मॉक में कम नंबर आने का भी स्वाद चखा है। लेकिन वो हर गलती को डायरी में नोट करते, और उसे कमी को पूरा करने की 100 प्रतिशत कोशिश करते।
कम नंबर आना फेल होना नहीं होता है, वो बताता है कि अगली बार कहां सुधार करने की जरूरत है, बस यही फॉर्मूला कृतिक ने भी अपनाया और रिजल्ट दुनिया के सामने है।
कृतिक से 3 सीख जो हर NEET एस्पिरेंट को काम आएंगी
1. रैंक को भूलो, प्रोसेस को पकड़ो।
2. घर को वार जोन मत बनाओ, रिलैक्स होकर पढ़ने की कोशिश करें
3. खराब टेस्ट के बाद उदास मत बैठो। अपनी कमी पर काम करें।
20 लाख में AIR 18
16 जुलाई 2026 को NTA ने Re-NEET के नतीजे जारी किए। इसमें 20 लाख छात्र बैठे थे, जिनमें से 11.21 लाख क्वालीफाई हुए। इतनी बड़ी फौज में से टॉप 20 में जगह बनाना आसान नहीं रहा होगा लेकिन मेहनत से सब मिलता है। कृतिक ने साबित कर दिया कि सही रणनीति + अनुशासन + धैर्य = नामुमकिन को भी मुमकिन कर सकता है।
