NEET UG Result 2025 Date and Time Kab Aayega: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर-की (NEET UG 2025 Final Answer Key) और रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 जून को जारी की गई थी। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नीट यूजी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी नीट यूजी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
NEET UG Result 2025
नीट यूजी रिजल्ट और फाइनल आंसर-की 14 जून को जारी किए जाने की संभावना है। नीट यूजी रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download NEET UG Result 2025
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर नीट यूजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2025: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
