NEET UG Result 2024: नीट यूजी में मधुबनी के छात्र को मिला 720 का परफेक्ट स्कोर, पटना में 13% ने पाए 600 से अधिक नंबर

NEET UG Result 2024: नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा देश विदेश के 571 शहरों में बनाए गए 4750 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें 24 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।

NEET UG Result 2024: नीट यूजी परीक्षा का सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट (NEET UG Result 2024 State/ City/ Centre-Wise) जारी होने के बाद से कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। गुजरात और राजस्थान के बाद अब बिहार के मधुबनी में एक छात्र ने नीट यूजी परीक्षा में 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। वहीं, पटना से एक अन्य छात्र के 710 नंबर हैं। एनटीए के आंकड़ों के अनुसार, पटना के 47,412 छात्रों में से लगभग 13% ने 600 से अधिक अंक हासिल किए हैं।

NEET UG Result 2024

NEET UG Result 2024

पटना केंद्र से छात्र को किया था गिरफ्तार

पटना के पुनाईचक के एक स्कूल में 703 लोगों ने परीक्षा दी। इस केंद्र से पुलिस ने आयुष राज को गिरफ्तार किया था, जिसने परीक्षा से एक दिन पहले NEET का पेपर मिलने की बात स्वीकार की थी। इस केंद्र से 703 में से 17 ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, आयुष को 720 में से 300 अंक मिले और कुल पर्सेंटाइल 73 रहा। जबकि, उसे बायोलॉजी में 87, फिजिक्स में 15 और केमिस्ट्री में भी 15 पर्सेंटाइल मिले।

End of Feed