NEET UG Exam Guidelines 2026: बड़े बकल वाले बेल्ट, भारी ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और क्या-क्या बैन, जान लें नीट री एग्जाम गाइडलाइंस और ड्रेस कोड

NEET UG Re Exam Guidelines, Instruction, Rules, Dress Code: कल यानी 21 जून 2026 को नीट यूजी री एग्जाम होने जा रहा है। परीक्षा के लिए कुल 22.8 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। परीक्षा देशभर के 551 शहरों और 5400 से ज्यादा केंद्रों पर होगी। यहां आप नीट यूजी री एग्जाम गाइंडलाइंस, ड्रेस कोड और क्या लेकर जाना है और क्या नहीं ले जा सकते हैं जान लीजिए।

NEET UG Re Exam Guidelines, Instruction, Rules, Dress Code: नीट यूजी री एग्जाम कल यानी 21 जून को आयोजित होने जा (NEET UG Re Exam Guidelines) रहा है। परीक्षा भारत और विदेशों के 551 शहरों और 5,400 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित होने जा (NEET UG Re Exam Instrutions) रही है। यहां कुल 22.8 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए करीब 2 लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें 674 सिटी कोऑर्डिनेटर्स, केंद्रों पर स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,669 ऑब्जर्वर्स, सेंटर सुपरिंटेंडेंट्स और इनविजिलेटर्स शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का सीधा लाइव प्रसारण केंद्रीय कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा।

NEET UG Re Exam Guidelines, Instruction, Rules, Dress Code

NEET UG Re Exam Guidelines: यहां देखें नीट यूजी री एग्जाम की गाइंडलाइंस और नियम

साथ ही परीक्षा के दिन, परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति देने से पहले प्रत्येक उम्मीदवार का बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट/चेहरे की पहचान) किया जाएगा। इस बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने छात्रों के लिए परीक्षा को लेकर कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। यहां आप नीट यूजी री एग्जाम गाइडलाइंस जान सकते हैं।

End of Feed