एजुकेशन

MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026 Released: एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026 Released: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026 Released Download: यहां डाउनलोड करें मध्य प्रदेश हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026 Released: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड क सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के तहत हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1,200 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

MPESB Hospital Assistant Exam Date: कब होगी एमपीईएसबी हॉस्टिपटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा

बता दें आधिकारिक परीक्षा नियमावली के अनुसार, हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 24 जून 2026 से शुरू होने वाली है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाकर MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।

एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article