LIVE
NEET Counselling 2023 Schedule LIVE Updates: आज जारी होगा नीट यूजी काउंसिलिंग शेड्यूल?, ये रही लेटेस्ट अपडेट
NEET UG, PG Counselling Schedule 2023 Start Date LIVE News Updates: यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा, एनईईटी काउंसलिंग 2023 जल्द ही शुरू होने वाली है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी यूजी और पीजी दोनों प्रवेशों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेगी। एमसीसी ने अभी तक नीट यूजी 2023 काउंसलिंग की तारीख जारी नहीं की है। उम्मीदवार इस सप्ताह यूजी और पीजी दोनों काउंसलिंग के लिए शेड्यूल की उम्मीद कर सकते हैं।
NEET Counselling 2023 Schedule OUT LIVE: Check Here
एक बार जारी होने के बाद, राउंड वाइज नीट काउंसलिंग शेड्यूल 2023 एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। काउंसलिंग शेड्यूल, सीट मैट्रिक्स व अन्य जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें।
JUL 06, 2023 09:56 IST
NEET Counselling 2023: 13 जून को आया था नीट का रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 13 जून को नीट परीक्षा परिणामों की घोषणा की थी। इस परीक्षा में तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 प्रतिशत के साथ नीट यूजी परीक्षा में टॉप किया है।
JUL 06, 2023 09:34 IST
NEET Counselling 2023: काउंसिलिंग के होंगे कितने चरण
साल 2022 में नीट यूजी काउंसलिंग 4 चरणों में आयोजित की गई थी-राउंड-1, राउंड-2, मॉप अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। इस बार अभी तक मेडिकल काउंसिल ने काउंसलिंग शेड्यूल और इसकी चरणों की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
JUL 06, 2023 09:13 IST
NEET Counselling 2023 Schedule : आज जारी हो सकता है काउंसिलिंग शेड्यूल
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा केंद्रीय और एआइक्यू सीटों के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि आज नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जा सकता है।
JUL 06, 2023 08:56 IST
NEET Counselling 2023: स्टूडेंट अभी से तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट्स
नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड
नीट यूजी 2023 रैंक कार्ड
नीट यूजी 2023 एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी
10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
जन्म प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य वैलिड पहचान पत्र
पासपोस्ट साइज फोटोग्राफ
डोमेसाइल सर्टिफिकेट
माइग्रेशन सर्टिफिकेट
नीट यूजी 2023 रैंक कार्ड
नीट यूजी 2023 एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी
10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
जन्म प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य वैलिड पहचान पत्र
पासपोस्ट साइज फोटोग्राफ
डोमेसाइल सर्टिफिकेट
माइग्रेशन सर्टिफिकेट
JUL 06, 2023 08:45 IST
NEET Counselling 2023: पांच चरणों में होगी काउंसिलिंग
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। एमसीसी जल्द ही राउंड रजिस्ट्रेशन की तारीखें जारी करेगी। नीट राउंड 1 काउंसलिंग की प्रक्रिया कुल पांच चरणों में संपन्न होगी।
JUL 06, 2023 07:55 IST
NEET Counselling 2023 Schedule: दस्तावेजों की मूल कॉपी रखें तैयार
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों की मूल कॉपियों को भी तैयार करने के लिए कहा गया है। क्योंकि डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के दौरान मूल डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।
JUL 06, 2023 07:32 IST
NEET Counselling 2023 Schedule : क्या है अरुणाचल प्रदेश का शेड्यूल
शेड्यूल के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में नीट यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज 7 जुलाई से अपलोड किए जाएंगे। जबकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 जुलाई होगी। पात्र पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 26 जुलाई को जारी होगी।
JUL 06, 2023 07:22 IST
अरुणाचल प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग डेट जारी
नीट यूजी की परीक्षा में अरुणाचल प्रदेश के अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट apdhte.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। राज्य की तरफ से प्रदेश की सभी मेडिकल कॉलेजों की 85 प्रतिशत सीटों पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
JUL 06, 2023 07:05 IST
NEET Counselling 2023 Schedule: mcc.nic.in से खुद को रजिस्टर करना होगा.
इस दौरान सबसे पहले नीट क्वालीफाइ कर चुके उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से खुद को रजिस्टर करना होगा।
JUL 06, 2023 06:36 IST
NEET Counselling 2023 Schedule: इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
नीट यूजी काउंसलिंग की डेट आते ही एमसीसी/डीजीएचएस 15% एआईक्यू, 100% डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों (संस्थागत/डोमिसाइल कोटा सहित दिल्ली विश्वविद्यालय, एएमयू और बीएचयू), ईएसआईसी, एएफएमसी (केवल पंजीकरण भाग), आईपी विश्वविद्यालय (वीएमएमसी और एसजेएच एबीवीआईएमएस, आरएमएल, ईएसआईसी डेंटल, दिल्ली (15% एआईक्यू + 85% संस्थागत कोटा) 100% एम्स, 100% जिपमर और बीएससी नर्सिंग (केवल 08 केंद्रीय संस्थान) के लिए काउंसलिंग शुरू करेगा।
JUL 06, 2023 06:17 IST
NEET Counselling 2023 Schedule : जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
मेडिकल काउंसलिंग कमिटि (MCC) बहुत जल्द नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। जिन छात्रों ने नीट यूजी की परीक्षा पास की है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
JUL 05, 2023 23:43 IST
NEET Counselling 2023 Live - एमसीसी ने जारी किया नोटिफिकेशन
नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद लगभग 11.45 स्टूडेंट्स काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। एमसीसी ने दिव्यांग स्टूडेंट्स के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में काउंसलिंग का शेड्यूल भी जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
JUL 05, 2023 23:24 IST
NEET Counselling 2023 Live - नीट यूजी काउंसलिंग के लिए इस डेट से करें अप्लाई
उच्च और तकनीकी शिक्षा निदेशालय, ईटानगर ने NEET UG 2023 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। NEET UG 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट apdhte.nic.in पर 7 जुलाई से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
JUL 05, 2023 23:14 IST
NEET Counselling 2023 Live - यहां चेक करें काउंसलिंग की डेट
नीट यूजी काउंसलिंग की डेट किसी भी वक्त घोषित की जा सकती है। स्टूडेंट्स एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर काउंसलिंग की डेट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
JUL 05, 2023 22:40 IST
NEET Counselling 2023 Live - जारी होने जा रहा शेड्यूल
एमएससी द्वारा नीट यूजी 2023 काउंसलिंग को लेकर अपडेट जल्द ही जारी कर सकता है। साथ ही कमेटी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2023 रजिस्ट्रेशन शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
JUL 05, 2023 22:02 IST
NEET Counselling 2023 Live - तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
नीट यूजी 2023 एडमिट कार्डनीट यूजी 2023 स्कोर कार्ड और रैंक लेटरकक्षा 10 की मार्कशीट और सर्टिफिकेटकक्षा 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेटआइडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट)8 पासपोर्ट साइज फोटोप्रोविजिनल अलॉटमेंट लेटरजाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)दिव्यांग प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
JUL 05, 2023 21:12 IST
NEET Counselling 2023 Live - लाखों स्टूडेंट्स को इंतजार
नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया था। इस परीक्षा में 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए थे। अब इन बच्चों को नीट यूजी काउंसलिंग का इंतजार है।
JUL 05, 2023 20:36 IST
NEET Counselling 2023 Live - इस वेबसाइट पर आएगा शेड्यूल
नीट यूजी काउंसलिंग की डेट किसी भी वक्त घोषित की जा सकती है। स्टूडेंट्स एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर काउंसलिंग की डेट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
JUL 05, 2023 19:46 IST
NEET Counselling 2023 Live - अरुणाचल प्रदेश NEET UG काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
उच्च और तकनीकी शिक्षा निदेशालय, ईटानगर ने अरुणाचल प्रदेश NEET UG काउंसलिंग 2023 के लिए तारीखें जारी कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज़ अपलोड करने की प्रक्रिया 7 जुलाई 2023 से शुरू होगी।
JUL 05, 2023 19:14 IST
NEET Counselling 2023 Live - एमसीसी जारी करेगा शेड्यूल
नीट परीक्षा पास कर चुके लाखों स्टूडेंट्स को नीट यूजी काउंसलिंग के शुरू होने का इंतजार है। एमसीसी की ओर से काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
