NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Counselling) खबर है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी आज यानी 20 जुलाई 2023 से नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर (NEET UG Counselling Registration) दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर (NEET UG Counselling 2023 Date) सकते हैं। बता दें मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी इस बार अखिल भारतीय कोटा के 15 प्रतिशत सीटों के लिए 11 लाख छात्रों के लिए काउंसलिंग का आयोजन करने जा रहा है।
NEET UG Counselling 2023 Registration: नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए करें रजिस्ट्रेशन
यहां छात्र 25 जुलाई 2023 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही 22जुलाई से 26 जुलाई तक यहां चॉइस फिलिंग व लॉकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां आप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, फीस व दस्तावेजों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
NEET UG Counselling: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख
| पंजीकरण की तिथि | 20 जुलाई - 25 जुलाई 2023 |
| चॉइस फिलिंग या लॉकिंग | 22 जुलाई से 26 जुलाई 2023 |
| सीटों का आवंटन | 27 से 28 जुलाई 2023 |
| दस्तावेज अपलोड करने की आखिरी तारीख | 30 जुलाई 2023 |
| राउंड 1 का रिजल्ट | 29 जुलाई 2023 |
NEET UG Registration: यहां करें रजिस्ट्रेशन
- mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET UG 2023 Counselling लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए इसकी एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।
NEET UG Counselling 2023: ये दस्तावेज अनिवार्य
- NEET UG एडमिट कार्ड
- नीट यूजी स्कोर कार्ड
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (कम से कम आठ)
ध्यान रहे आपको ये सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करना होगा। बिना इन दस्तावेजों के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। यहां आप रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग व पेमेंट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
