NEET UG: 5 से 6 दिन चलेगी नीट परीक्षा, कंप्यूटर बेस्ड होगा एग्जाम, NTA में भी बड़े बदलाव की तैयारी?

NEET UG 2027: नीट यूजी 2027 को लेकर ऐसी तैयारियां चल रही हैं, जो इस परीक्षा के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकती हैं। पेपर लीक विवाद के बाद अब केवल परीक्षा का तरीका ही नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था बदलने की तैयारी है।

NEET UG 2027: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी एक बार फिर चर्चा में है। डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने वाली इस परीक्षा में हर साल 20 से 22 लाख छात्र बैठते हैं। ऐसे में लाखों छात्रों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, NEET 2027 को लेकर ऐसी तैयारियां चल रही हैं, जो इस परीक्षा के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकती हैं। पेपर लीक विवाद के बाद अब केवल परीक्षा का तरीका ही नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था बदलने की तैयारी है।

NEET UG में 2027 से होंगे बड़े बदलाव

NEET UG में 2027 से होंगे बड़े बदलाव

बता दें कि बीते 21 जून को भारत के 551 शहरों में 5,400 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी री-एग्जाम का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। इससे पहले 3 मई को यह परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इस घटना के बाद नीट परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA और देश की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए। देशभर में छात्रों के प्रदर्शन हुए, विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा। इसके बाद नीट जैसी परीक्षा के फ्यूचर प्लान को लेकर बातचीत शुरू हुई।

End of Feed