NEET UG 2025 Round 1 Counselling Schedule Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जो उम्मीदवार राउंड 1 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक या MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग पहले राउंड के लिए संशोधित कार्यक्रम
पहले राउंड के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 अगस्त, 2025 दोपहर 3 बजे तक बढ़ा दी गई है। पहले राउंड के लिए रीसेट पंजीकरण 6 अगस्त दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा। पहले राउंड के लिए विकल्प भरने की सुविधा 7 अगस्त, 2025 तक उपलब्ध रहेगी। विकल्प लॉक करने की सुविधा 6 अगस्त से शुरू होकर 7 अगस्त, 2025 को बंद होगी।
सीट प्रोसेसिंग 7 अगस्त से
राउंड 1 के लिए सीट प्रोसेसिंग 7 अगस्त से 8 अगस्त, 2025 तक की जाएगी और राउंड 1 के लिए परिणाम घोषणा 9 अगस्त, 2025 को की जाएगी। राउंड 1 के लिए रिपोर्टिंग 9 अगस्त से 18 अगस्त, 2025 तक है।
NEET UG काउंसलिंग 2025: राउंड 1 के लिए पंजीकरण कैसे करें
ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें:-
1. MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
2. होम पेज पर उपलब्ध NEET UG Counselling 2025 Registration Link पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
4. पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5. सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण करें।
6. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
